भिखारिन के अकाउंट में थे इतने रुपये कि पैसे निकालते ही बैंक की पूरी नकदी ही खत्म हो गई

राह चलते जब किसी जगह पर आप किसी को भीख मांगते देखते हैं तो आपके मन में यही ख्याल आता है कि इसके पास शायद खाने तक को पैसे नहीं है।

लिहाजा आप उसकी अपनी क्षमता के हिसाब से मदद कर देते हैं। ज्यादातर लोग पैसे देते हैं। जबकि कुछ लोग खाने-पीने का सामान देते हैं। होता भी यही है कि इंसान भीख तभी मांगते है जब उसके पास कमाई का कोई जरिया ही नहीं हो। हालांकि कई ऐसे भी भिखारी हैं जो आपसे भी कहीं ज्यादा पैसे वाले हैं। ऐसी ही एक भिखारिन है वफा मोहम्मद। वफा मोहम्मद लेबनान की रहने वाली हैं और वो करोड़पति हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब वो अपने पैसे को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक पहुंची थी। उसेके पैसे निकालते ही बैंक में नकदी खत्म हो गई।

दरअसल वफा मोहम्मद के खाते में कुल 6.37 करोड़ रुपये जमा थे। सोशल मीडिया पर भिखारिन का एक चेक वायरल हो रहा है। ये चेक इसी साल 30 सितंबर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वफा मोहम्मद सीदोन शहर में एक प्रसिद्ध अस्पताल के सामने 10 सालों से भीख मांग रही है। उसका कहना है कि उसने भीख मांग कर ही इतने रुपये जमा किए हैं।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, अस्पताल की एक नर्स ने बताया कि महिला अस्पताल के गेट के पास बैठकर भीख मांगती है। लोग महिला को भिखारी के तौर पर ही जानते हैं। आपको बता दें कि कई देशों में भीख मांगना अपराध है। बावजूद उसके बड़ी तादाद में लोग भीख मांगते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.