दिल्ली: नागरिकता कानून पर असम के बाद जला जामिया, तो इस पार्टी ने रची साजिश?

नागरिकता संशोधन कानून पर असम के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा बवाल हुआ है। दिल्ली के जामियान नगर में तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया है।

जामिया नगर से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो दिल दहला देने वाली हैं। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। इस प्रदर्शन में बाहर के भी कुछ लोग शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। छात्रों पर हिंसा का आरोप लगा। छात्रों की ओर से ये बयान जारी कर कहा गया कि हिंसा में कोई भी छात्र शामिल नहीं था। जाहिर है दो दिन से छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कोई हिंसा नहीं हुई।

हिंसा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंप पहुंची। पुलिस कैंपस में घुसी और लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने छात्र और छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस ने कैंपस में आंसू गैस के गोले भी छोड़े। छात्र और छात्राएं भाग रहे थे और पुलिस लाठियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही थी।

बसों में आग किसने लगाई? हिंसा का जिम्मेदार कौन है? जामिया में किसने बवाल खड़ा किया? किसी को कुछ नहीं पता और जो पता है वो ये कि बसों को आग के वाले करके आरोपी फरार हो गए और छात्रों को पुलिस ने कैंपस में घुसकर बेरहमी से पीटा।

उधर, सियासतदान हिंसा पर रोटियां सेंकने में जुट गए हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के इशारे पर पुलिस ने बसों में आगजनी की है। वहीं, बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम केजरीवाल और उनके विधायक के इशारे पर हिंसा हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.