जामिया के छात्रों के समर्थन में प्रियंका ने इंडिया गेट पर दिया धरना, कहा- ये देश गुंडों की जागीर नहीं

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान जामिया के छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पूरे देश में विरोध हो रहा है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग विश्विद्यालयों के छात्र सड़कों पर हैं और जामिया के छात्रों के साथ हुई ज्यादती के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस बीच सियासी पार्टियों ने भी जामिया के छात्रों की पिटाई का विरोध किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में इंडिया गेट पर सांकेतिक धरना दिया और छात्रों को पीटे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

प्रियंका ने दो घंटे तक इंडिया गेट पर धरना दिया। उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। धरना खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है और छात्र इस लोकतंत्र के मूल हैं। प्रियंका ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस बात का जवाब दें कि आखिर कैसे जामिया के कैंपस में घुसकर पुलिस ने छात्रों को पीटा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को खस्ताहाल अर्थव्यवस्था पर बोलना चाहिए। उनकी पार्टी के विधायक ने एक लड़की के साथ रेप किया, उस पर उन्होंने बात क्यों नहीं की?

गौरतलब है कि रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र नागरिकता संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों ने डीटीसी बसों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस जामिया के कैंपस में घुस गई। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पीटा। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.