जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान को सीजफायर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, उसे चुकानी पड़ी ये कीमत

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से सीमा पर तनाव जारी है। गुरुवार, 15 अगस्त को पाकिस्तान ने दावा किया कि गोलीबारी में उसके तीन जवान मारे गए हैं।

पाकिस्तान ने ये भी दावा कि उसने 5 भारतीय सैनिकों को भी मार गिराया है। हलांकि भारत ने पाकिस्तान के इस दावे का खंडन कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्ताने के दावे को झूठा बताया। हालांकि सेना ने माना है कि कृष्णा घाटी सेक्टर और नौगाम में पाकिस्तान की ओर सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसका भारती सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने कहा कि इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

डीजी आईएसपीआर ने गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की है। इनकी पहचान नायक तनवीर, लांस नायक तैमूर और सिपाही रमजान के रूप में की गई।

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब 7 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और यह शाम 5.30 बजे तक जारी रही।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.