उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की बड़ी घोषणाएं, जानिए आपके लिए क्या है खास

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण किया।

इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर स्कूल में फर्नीचर और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल के लिए कानून बनेगा, मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना शुरू होगी। सीएम ने कहा कि जल्द ही ‘देश को जानो’ योजना शुरू का जाएगी। इसके तहत कक्षा 10 के टॉप 25 छात्रों को देश का भ्रमण कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों का भोजन भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर साढे चार हजार प्रतिमाह किया जाएगा।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की ये प्रमुख घोषणाएं:

  • मुख्‍यमंत्री प्रतिभा प्रोत्‍साहन योजना के तहत टॉप 25 छात्रों को सभी कोर्स में 50% फीस की स्‍कॉलरशिप दी जाएगी।
  • ‘देश को जानो’ योजना के तहत  सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 के टाप 25 छात्रों को भारत भ्रमण कराया जाएगा।
  • एसी/एसटी आश्रम पद्धति के छात्रों के लिए भोजन भत्‍ते को 3 हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर साढ़े चार हजार रुपये प्रति माह किया जाएगा।
  • सभी सरकारी स्‍कूलों में फर्नीचर, पानी की सप्लाई, टॉयलेट, कंप्‍यूटर, लाइब्रेरी और लैब की व्‍यवस्‍था 2020 तक पूरी की जाएगी।
  • 2020 तक प्रदेश की सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को कंप्‍यूटरीकृत किया जाएगा
  • महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्‍यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्‍साहन योजना शुरू की जाएगी।
  • बुजुर्गों की देखभाल के लिए कानून लाने पर विचार।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.