इस वजह से रोक दी गई है अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रियों के लिए बुरी खबर है। जम्मू-कश्मीर में अमनराथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को वापस जाने की हिदायत दी गई है।

संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने ये एवाइजरी जारी की है। सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान एक स्नाइपर राइफल मिली है। इसके बाद ही यात्रा को रोकने का फैसला किया गया है। अपनी एवाइजरी में सूबे की सरकार और गृह विभाग ने कहा कि यात्रा पर आतंकी हमलों के इनपुट मिलने के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी में तत्काल प्रभाव से सभी तरह की यात्रा पर रोक लगाई जा रही है। आपको बता दें  यात्रा 15 अगस्त तक चलनी थी।

प्रदेश में अचानक यात्रा खत्म करने को लेकर जारी एडवाइजरी पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, ”सीरियसली? आपने सोचा है कि एक सरकारी आदेश से पर्यटक जल्दी से घाटी छोड़कर भागने लगेंगे? कितने पर्यटक इस आदेश को देखकर भागने लगेंगे। लोगों के भागने से एयरपोर्ट और हाइवे पर जाम लग जाएगा।”

जेके पीपुल्स मूवमेंट और पूर्व IAS शाह फैसल ने सरकार की तरफ से जारी इस एडवाइजरी पर कहा कि कश्मीर सरकार ने सुरक्षा वजहों से पर्यटकों को अमरनाथ यात्रियों को तुरंत लौट जाने को कहा है, लेकिन सरकार स्थानीय लोगों के लिए भी इस तरह की कोई एडवाइजरी जारी करेगी। क्या कश्मीरियों की जिंदगी के कोई मायने नहीं है?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.