Categories: IndiaNews

जम्मू-कश्मीर में 30 सालों में सबसे बड़ा आतंकी हमला, IED ब्लास्ट में CRPF के 40 जवान शहीद, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में करीब 30 सालों में सबसे बड़ा अतंकवादी हमला (Terrorist Attack) हुआ है। पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर हुए IED ब्लास्ट में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जम्मू के ट्रांजिट शिविर से CRPF की 78 बसों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। इन बसों में 2,547 जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त CRPF जवानों का काफिला पुलवामा (Pulwama Blast) में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग से गुजर रहा था, उसी दौरान आत्मघाती हमलवार ने अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी कार से सीधे CRPF की बस में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है इस टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और बस के परखच्चे उड़ गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शायद ही बस में कई जवान बचा होगा। कहा जा रहा है कि 1989 में घाटी में आतंकवाद की शुरुआत के बाद से ये जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

काफिले में जा रही दूसरी बसों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में घायल जवानों को श्रीनगर के बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमले के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। पीएम मोदी समेत कई अहम लोगों ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है, और इस हमले की कड़ी निंदा की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.