लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को कैसे मात दी जाए, इसके लिए विपक्षी दलों के नेता जहर का घूंट भी पीने क लिए तैयार हैं।
इसका सबसे बड़ा उदाहारण बुधवार को दिल्ली में देखने को मिला। जहां शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को और केजरीवाल ने राहुल गांधी को पहली बार खुलकर स्वीकार कर लिया। दोनों ही नेता एक दूसरे को कबूल करते दिखे। इस बैठक में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के अलावा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और फारूक अबदुल्ला शामिल थे।
दिन में जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली में तो राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। खुद की जगह आनंद शर्मा को भेज दिया, लेकिन शाम होते-होते वे खुद दिल्ली में शरद पवार के आवास पर पहुंचे और अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की।
विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “पूरा विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी को हराएगा। हम सबका मानना है कि नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस ने देश की संस्थाओं पर हमला किया है, और हम सब मिलकर उन्हें रोकेंगे।” राहुल ने कहा कि सभी दल इस बात पर सहमत हैं कि एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाए, जिसके आधार पर बीजेपी को हराया जाए।” पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि सभी दल एकजुट हैं और लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया जाएगा।
कल तक केजरीवाल को राहुल गांधी फूटी आंख भी नहीं भाते थे। केजरीवाल कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टियों में से एक बुलाया करते थे। यहां तक कि उन्होंने दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीक्षा दीक्षित पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। यही नहीं वे एफाआईआर दर्ज कराने की धमकियां भी दिया करते थे, लेकिन आज केजरीवाल की नजर में वहीं कांग्रेस पार्टी पाक हो गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.