जम्मू-कश्मीर में बकरीद को लेकर राज्यपाल ने किए कई बड़े ऐलान, किए जा रहे हैं ये इंतजाम

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार लगातार इस कोशिश में है कि घाटी में माहौल को सामान्य किया जाए।

राज्य में धारा 144 लागू है। कुछ इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। हालांकि शुक्रवार को घाटी की तस्वीर में बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में सरकारी दफ्तार खुले। इसके साथ ही जम्मू और सांबा में स्कूल और कॉलेज भी खोले गए। जुमे की नमाज लोग आसानी से अदा कर सकें इसके लिए कुछ पाबंदियों में छूट दी गई।

इस बीच प्रदेश के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य की जनता के लिए ईद के मद्देनजर कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद के त्योहार को देखते पाबंदियों में ढील दी जाएगी। राज्यपाल मलिक ने कहा कि श्रीनगर के टीआरसी, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर लंगर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद के लिए 2.5 लाख भेड़ों और बकरियों के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा 30 लाख मुर्गों की भी व्यवस्था की गई है।

राज्यपाल में कहा कि राज्य में राशन का दो महीने का स्टॉक है। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति, पानी और सफाई जैसी आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए 1600 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं। कश्मीर में 10 हजार लोग अपने काम पर आ रहे हैं। ज्यादातर बैंकों के एटीएम चालू हैं। सरकार ने दैनिक वेतन भोगियों के अगस्त का अग्रिम वेतन जारी कर दिया है। अस्पतालों में 24 घंटे सेवाएं चालू हैं। दवाओं, रोगी कल्याण और एम्बुलेंस के ईंधन के लिए नकद पैसों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषण का काफी असर हुआ है और स्थित शातिपूर्ण बनी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

5 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.