Blog

पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली दिल्ली एम्स के ICU में भर्ती, इस बीमारी से जूझ रहे हैं

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें एम्स के आईसीयू में रखा गया है।

66 साल के अरुण जेटली को घबराहट और बेचैनी की शिकायत है। अरुण जेटली को उनके परिजन शुक्रवार सुबह 10 बजे एम्स लेकर पहुंचे थे। जहां उन्हें कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। आईसीयू में दिल और गुर्दे के डॉक्टरों की एक टीम जेटली की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, जेटली की हालत फिलहाल स्थिर है।

जैसे ही ये खबर लगी की अरुण जेटली को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एम्स पहुंचे और उनका हाल जाना।

अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। इसी साल मई के महीने में जेटली एम्स में भर्ती हुए थे। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को कई बार एम्स में भर्ती कराया जा चुका है। 14 मई, 2018 को एम्स में जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। जनवरी, 2019 में जेटली सारकोमा (फेफड़ा) में सॉफ्ट टिश्यू मिले थे। इस बीमारी का पता लगने के बाद उनका न्यूयार्क के डॉक्टरों की देखरेख में इलाज हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी। इसके बाद वे कई महीने से आइसोलेशन में रह रहे हैं।

इससे पहले साल 2014 में अरुण जेटली की गैस्ट्रिक सर्जरी हुई थी। उन्हें मधुमेह की भी शिकायत है। काफी लंबे समय से उन्हें मधुमेह है। यही वजह है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने कैबिनेट मंत्री बनने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.