क्या कश्मीर में 35A हटाने की तैयारी शुरू हो गई है?

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 35A और 370 हटाने को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच सूबे में करीब 10 हजार जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है।

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये 35A हटाने की उल्टी गिनती तो नहीं शुरू हो गई है। NSA  अजीत डोभाल के कश्मीर दौरे से लौटने के बाद ही मोदी सरकार ने वहां पर 100 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर में 100 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात करने के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की घाटी में तैनाती को डर से जोड़ दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि घाटी की समस्या में राजनीतिक समस्या है इसे मिलिट्री के जरिए नहीं सुलझाया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल ने भी घाटी में इतनी तादाद में अतिरिक्त जवानों की तैनाती पर सवाल खड़े किए हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के घोषणा पत्र में भी अनुच्छेद 35ए और 370 को खत्म करने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। बीजेपी का तर्क है कि ये अनुच्छेद राज्य के विकास में रुकावट है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.