Blog

मानव संसाधन मंत्री निशंक ने शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के दिए संकेत, बीएड में किया गया ये बड़ा बदलाव

मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश भर में शिक्षा में सुधार के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं।

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश में शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार लाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि देश में करीब 40 सालों से शिक्षकों के पाठ्यक्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निशंक ने कहा कि इस में बदलाव करने की जरूरत है, क्योंकि वक्त के साथ कई चीजें बदली हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पाठ्यक्रम में नए विचारों और नवाचारों को शामिल करने की आवश्यकता है। निशंक ने कहा कि शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की जरूरत है। इसलिए समय-समय पर पाठ्यक्रमों में बदलाव जरूरी है।

दिल्ली के द्वारका में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा के नए भवन के लोर्कापण के मौके पर मानव संधाधन मंत्री निशंक ने बताया कि 4 वर्षीय बीएड कोर्स की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके तहत संस्थानों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार साल के बीएड कोर्स में 12वीं पास करने वाले छात्र एडमिशन ले सकेंगे, और उनके पास विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों को चुनने का विकल्प होगा।

राष्ट्रीय नीति के मसौदे पर उन्होंने कहा कि इस मसौदे पर अब तक 70 हजार सुझाव आ चुके हैं, इस पर अभी राय ली जा रही। उन्होंने कहा कि सुझावों पर विचार करने के बाद इस मसौदे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.