जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं।
13 घायलों में 3 की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुंछ के एसपी राजीव पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह हादसा मंडी तहसील के पलेरा में हुआ है। यह बस लूरन से पुंछ जा रही थी। इसी दौरान मंडी के पलेरा के पास ड्र्र्राइवर में बस अपना नितंत्र खो दिया और बस फिसलकर एक गहरे नाले में जा गिरी।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय प्रशान की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई है। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनका इलाज जारी है। वहीं तीन घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.