जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद पंजगाम गांव में रात में सुरक्षाबलों ने घेराव कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। छिपे हुए आतंकवादियों को चुनौती देने पर उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो आतंकवादी मारे गए हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि दोनों तरफ से गोलीबारी अब बंद हो गई है, फिर भी अभियान जारी है।”
मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पंजगाम गांव के निवासी शौकत अहमद डार के रूप में हुई है। वह हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के संगठन का था। जानकार सूत्रों ने बताया कि मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान और वह किस समूह से संबद्ध था, इसका पता लगाया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.