पिता ने बेटी को डीजल डालकर जिंदा जला दिया, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हरियणा में झूठी शान के नाम पर कत्ल का मामला सामने आया है। यहां पलवल के दीघौट गांव में पिता ने नाबालिग बेटी के चरित्र पर शक होने पर पहले उसकी पिटाई की, फिर जला दिया।

दिल दहला देने वाली इस वारदात को पिता ने उस वक्त अंजाम दिया जब बेटी घर पर अकेली थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन वो ज्यादा वक्त तक पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती थी।

खबरों के मुताबिक पहले तो पिता ने बेटी को बेरहमी से पीटा। उसके बाद कंबल में लपेट कर डीजल डालकर जिंदा जला दिया। आग लगने पर लड़की चिल्ला नहीं पाए इसके लिए जल्लाद बाप ने लड़की के मुंह पर प्लास्टिक लगा दी थी। यही नहीं पड़ोसियों को उसकी इस वारदात का पता नहीं चले इसके लिए वो आग की लपटों के बीच में पानी भी डालता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है।

वारदात का पता ऐसे चला कि घटना के बाद आरोपी जल्दी में घर से बाहर निकला तभी पड़ोसी ने उसे देख लिया। घर से भी जलने की बदबू आ रही थी। इसके बाद पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो लड़की पूरी तरह से जल कर कंकाल बन गई थी। पड़ोसी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी गंगाराम ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

 

गंगाराम ने बताया कि बेटी का किसी के साथ प्रेम संबंध था। इसकी वजह से वो उससे नाराज था। मोबाइल चेक करने पर उसे पता चला कि उसकी किसी से दोस्ती है। इसके बाद उसने बेटी के स्कूल जाने पर रोक लगा दी था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.