जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए राज्यपाल ने किया बहुत बड़ा ऐलान

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद वहां बने हालात और उस पर हो रही सियासत के बीच केंद्र की मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर जल्द कोई बड़ा फैसला ले सरकती।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मिलक ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में वहां पर किसी भी शख्स की जान नहीं गई है। ये प्रशासन के लिए बड़ी उपलबल्धि है। एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान मिलक ने कहा कि प्रशासन का मुख्य फोकस इस वक्त घाटी में कानून व्यवस्था को ठीक रखना है। इसमें काफी हद तक सफलता भी हासिल हुई है। सत्यपाल मिलिक ने कहा, ‘’हमारे लिए हर कश्मीरी की जान की कीमत है, हम नहीं चाहते कि एक भी जान जाए। कुछ लोग जो हिंसक होना चाह रहे थे वे घायल हुए है। कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार जल्द बड़ा ऐलान करेगी।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आम आदमी से ज्यादा आतंकवादी और पाकिस्तानी इंटरनेट और फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट कश्मीर के लोगों को भड़काने का साधन बन गया था। मलिक ने कहा कि ये एक ऐसा हथियार बन गया था जिसका हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा था। इसलिए हमने इसे रोक दिया था। राज्यपाल ने भरोसा दिया कि इंटरनेट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में मोबाइल फोन सेवा चालू करने जा रहा है और जल्द ही दूसरे जिलों में भी मोबाइल फोन कनेक्टिविटी चालू कर दी जाएगी।

मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन में हम 50 हजार नौकरियों की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से इन नौकरियों को पाने के लिए पूरे जोश के साथ जुड़ जाने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा कि आने वाले 2 से 3 महीनों में ये नियुक्तियां पूरी कर दी जाएंगी।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से बच्चा करार दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.