प्री-वेडिंग शूट में मंगेतर ने थानेदार को दी रिश्वत, मच गया बवाल, देखें वीडियो

इन दिनों शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट बहुत आम है। बड़ी तादाद में लोग अपनी शादी से पहे शूट कराते हैं। राजस्थान के एक पुलिस ऑफिसर ने भी कुछ ऐसा ही शूट कराया, लेकिन उसके इस शूट पर हंगामा मच गया है।

प्री-वेडिंग शूट का वीडियो वायरल होते ही पुलिसवाले को नोटिस जारी कर दिया गया। मामला उदयपुर का है, यहां कोटड़ा थाने में तैनात थानेदार धनपत सिंह ने मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट कराया। इसमें दिखाया गया है कि थानेदार की मुलाकात ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान उनकी होने वाली पत्नी से होती है। वीडियो में दिखाया गया जब थानेदार कांस्टेबल के साथ खड़े होकर वाहन चालकों को रोकते हैं, तभी उनकी होने वाली पत्नी बिना हैलमेट लगाए स्कूटी चलाकर आ रही होती है। लड़की को कांस्टेबल रोकता है, इसके बाद चालान भरने के लिए थानेदार से बात करने को कहता है। इस दौरान वीडियो में लड़की थानेदार की जेब में 500 का नोट बहुत ही रोमांटिक अंदाज में रखती है।

वीडियो में आगे दिखाया गया कि थानेदार उस 500 रुपये के नोट फिल्मी अंदाज में चूमते हैं। प्री-वेडिं शूट में थानेदार को रिश्वत देने और फिर उस थानेदार का नोट को चूमना उनके अधिकारियों को रास नहीं आया। सीनियर पुलिस ऑफिसर ने इस वीडियो को दुभाग्यपूर्ण बताया। जयपुर में तैनात आईजी लॉ एंड ऑर्डर डॉक्टर हवा सिंह घुमरिया ने राज्य के सभी एसपी और पुलिस उपायुक्त को आदेश जारी कर इस तरह के प्री-वेडिंग शूट नहीं कराने को कहा है।

हवा सिंह के तरफ से कहा गया है कि इस तरह से शूट से पुलिस की छवि धूमिल होती है। उधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद थानेदार धनपत सिंह की मुसीबत बढ़ गई है। जिला पुलिस के कप्तान कैलाश विश्नोई ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए धनपत सिंह पर विभागीय जांच करने का फैसला किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.