धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को मिला पहला उप-राज्यपाल, सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य को पहला उप-राज्यपाल मिल गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उप राज्यपाल होंगे।

जीसी मुर्मू फिलहाल वित्त विभाग में व्यय सचिव हैं। जीसी मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उप-राज्याल नियुक्त किए जाने के साथा ही मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर दिया गया है। मलिक को गोवा का राज्यपाल बना दिया गया है।

वहीं राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है। ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अपने अस्तित्व में आएंगे। पी.एस.श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

सत्यपाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। साल 2018 में मलिक को कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वो 1980-1986 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे। 1974-1977 तक वो उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.