उत्तराखंड में 10 साल पुराने कॉमर्शियल वाहन हो जाएंगे ‘कबाड़’, बंद करने की है तैयारी, ये है प्लान

उत्तराखंड में पुराने कमर्शिल वाहन रखने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। 10 साल पुराने कमर्शिल वाहनों को लेकर NGT के प्रस्ताव पर सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

NGT के प्रस्ताव पर 10 साल पुराने कमर्शियल वाहनों को बंद करने की तैयारी हो रही है। 4 नवंबर को राजधानी देहरादून में आरटीए की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है। एनजीटी ने प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग को ये प्रस्ताव भेजा है। जिन कमर्शिल वाहनों को बंद करने का प्रस्ताव है, उनमें बस, टैक्सी, ऑटो, विक्रम शामिल हैं।

NGT के प्रस्ताव पर एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि NGT द्वारा परिवहन विभाग को ये प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि NGT के प्रस्ताव को आरटीए की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में जो फैसला लिया जाएगा उसेक हिसाब से आगे का कदम उठाया जाएगा। राहत की बात ये है कि इस कदम के साथ ही परिवहन विभाग फ्री पॉलिसी को भी मंजूरी देने जा रहा है। इसके तहत सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए हाथों-हाथ परमिट दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि ग्लोबल वार्मिग और पर्यावरण में हो रहे अप्रत्याशित बदलाव के की वजह से NGT ने उत्तराखंड सरकार को ये सुझाव दिया है। इससे पहले उत्तराखंड में देश के कई वैज्ञानिक जुड़े थ, जिसमें हिमालयी राज्यों में हो रहे मौसम परिवर्तन पर चर्चा की गई थी। बैठक में मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर कई अहम सुझाव सरकार को दिए गए थे। इसमें पुराने वाहनों को बंद करने पर भी चर्चा की गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.