जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। 44 राष्ट्रीय राइफल्स को निशाना बनाते हए आतंकियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए।
घायल जवानों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर उस वक्त हुआ जब जवान बख्तरबंद गाड़ी से इस रास्ते से गुजर रहे थे। हमले के बाद आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी भी हुई है।
पुलवामा में एक दिन पहले ही IED ब्लास्ट से हमले का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद यहां की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी जाकिर मूसा की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा में ही बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। जबकि कुछ दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में CRPF के 5 जवान शहीद हो गए थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.