जम्मू-कश्मीर: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा ये सवाल

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां लगी पाबंदी हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने गलत ढंग से याचिका दाखिल की है।

कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया और कहा कि सरकार पर भरोसा करना चाहिए। कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने सबसे बड़ी अदालत में याचिका दायर कर जम्मू-कश्मीर से धारा 144 हटाने, फोन-इंटरनेट और न्यूज चैनल पर लगे प्रतिबंध हटाने की भी मांग की थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार की तरह से पेश अटॉर्नी जनरल से पूछा कि प्रदेश में प्रतिबंध कब तक जारी रहेंगे। अटॉर्नी जनलर ने कहा कि वहां हालात बहुत संवेदनशील है और प्रतिबंध सभी के हित में है। हम हर दिन हालात की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए यह कहते हुए टाल दिया कि हम देखते हैं वहां क्या होता है? जवाब में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 2016 में इसी तरह के हालात सामान्य होने में 3 महीना लग गया था। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द हालात पर काबू पाया जा सके।

आपको बता दें कि पूनावाला ने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नेताओं को रिहा किया जाए। इसके साथ ही जमीनी हकीकत की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाए। केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.