फोटो: सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा ने मंगलवार, 3 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर दिया।
नामांकन दाखिल करने के बाद जया प्रदा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पुराने दिनों को याद करते हुए उनकी आंखे से आंसू छलक पड़े। वो स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ देर के लिए वो रुकीं, उसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया।
आजम खान के पुराने बयानों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि क्या उन्हें पता नहीं था कि मैं फिल्मों में काम करती हूं, नाचने वाली हूं। गौरतलब है कि आजम खान ने बुहत पहले जया प्रदा पर नाचने वाली कहकर निशाना साधा था। उस दौरान जया प्रदा समाजवादी पार्टी में ही थीं। आजम खान के उसी बयान पर जया प्रदा ने प्रतिक्रिया दी।
जया प्रदा ने आगे कहा कि मैं रामपुर कभी छोड़ना नहीं चाहती थी, बल्कि रामपुर की जनता की सेवा करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि रामपुर में मेरे ऊपर हमला किया गया, यही वजह है कि मैं सक्रिय राजनीति से दूर हो गई। इतना कहने के बाद जया प्रदा स्टेज पर रोने लगीं। उनको भावुक होता देख कार्यकर्ताओं ने उनका मनोबल बढ़ाया और नारे लगाने शुरू किए, जया जी हम तुम्हारे साथ हैं। इसके बाद जया प्रदा ने दोबारा जनसभा को संबोधित किया। रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान इस बार चुनाव मैदान में है। जया प्रदा से उनकी सीधी टक्कर होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.