Categories: IndiaNews

PM मोदी के विकास के दावे पर कन्हैया का वार, पूछा- बेरोजगारी और नफरत की खाई जो खोदी है उसे कौन भरेगा?

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कन्हैया कुमार जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

चुनाव प्रचार के साथ कन्हैया पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी के विकास के नारे और दावे पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ने कहा है कि पिछले 5 साल उन्होंने गड्ढे भरने में बिता दिए। लेकिन उन्होंने गड्ढे भरकर बेरोजगारी और नफरत की जो खाई खोदी है उसे कौन भरेगा?”

दरअसल पीएम मोदी चुनावी भाषणों में अक्सर ये कहते हुए देखे जा रहे हैं कि उनकी सरकार ने तो अभी सिर्फ कांग्रेस द्वारा खोदे गए गड्ढों को भरा है, असली विकास होने तो अभी बाकी है। इस तरह के भाषणों के जरिए वो जनता से और पांच साल बीजेपी को देने की अपील कर रहे हैं। कन्हैया ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी के उन्हीं भाषणों पर प्रहार किया है।

एक अन्य ट्वीट में कन्हैया कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान देने के वादे पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “क्या बीजेपी के नेता 37 रुपये में पूरे परिवार का एक दिन का खर्च निकाल सकते हैं? मिड-डे-मील की महिलाकर्मियों का यही दैनिक मेहनताना है। श्रम की इस लूट में आधी आबादी का अपमान भी शामिल है। बीजेपी को हराएं, नारी सम्मान बचाएं।”

कन्हैया कुमार को सीपीआई ने बेगूसराय से उम्मीदवार घोषित किया है। वो बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार गिरिराज सिंह ने नवादा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उन्हें नवादा से टिकट नहीं दिया। वो नवादा से टिकट लेने के लिए अड़े हुए थे, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे तौर पर उन्हें मान कर दिया। ऐसे में अब वो बेगूसराय से बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

(बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.