JNU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, इस पार्टी ने लहराया परचम

JNU छात्रसंघ चुनाव में इस बार लेफ्ट ने परचम लहराया है। मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित किये गए। इस बार यूनाइटेड लेफ्ट पैनल की आईशा घोष (SFI) अध्यक्ष चुनी गई हैं।

वहीं संयुक्त सचिव के पद पर मोहम्मद दानिश चुने गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के नतीजे घोषित करने की इजाजत दे दी थी। इससे पहले अदालत ने JNU के ही दो छात्रों की याचिका पर रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगा दी थी। छात्रों का आरोप था कि लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों की अनदेखी करके छात्रसंघ का चुनाव कराया गया है।

दोनों क्षात्रों ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के तहत कराने की मांग की थी। दोनों छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट ने JNU प्रशासन इलेक्शन कमेटी और मामले से जुड़े सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। जेएनयू की तरफ से दाखिल जवाब में कहा गया कि दोनों छात्रों को चुनाव लड़ने के लिए या तो उपयुक्त नहीं पाया गया, या फिर उनके खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को उन्होंने छिपाया।

JNU इलेक्शन कमेटी ने अपने जवाब में कहा कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पूरी तरह से पालन किया गया। JNU में कभी भी 55 काउंसलर नहीं थे। पहले 30 काउंसलर थे। अब उसे बढ़ा कर 46 कर दिया गया है। JNU की तरफ से जवाब दाखिल होने के बाद सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों छात्रों को फटकार लगाई। कोर्ट ने दोनों से कहा कि आपकी जानकारी सही नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.