कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के करीब 2 लाख पद खाली पड़े हैं। युवा नौकरियों की घोषणा की आस लगाए हैं। धूप-बारिश में प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर रोजगार देने की बात पर बीजेपी सरकार के लोग मुंह फेर लेते हैं या कहते हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता नहीं है।”
अपने इस ट्वीट में प्रियंका गांधी ने केंद्रीय रोजगार मंत्री संतोष गंगवार को भी निशाने पर लिया है। गंगवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि लोग कहते हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता नहीं है।
गौरतलब है अभी कुछ दिन पहले ही केंद्रीय रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बेरजोगार युवाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “देश में नौकरियों की कमी नहीं है, हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिए रिक्रूट करने आने वाले अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस पद के लिए लोग चाहिए। उनमें वह योग्यता नहीं है।” गंगवार के इस बयान पर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.