Blog

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने वाले 14 बागी विधायकों पर गिरी गाज, अयोग्य घोषित

कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुरप्पा के बहुमत साबित करने से ठीक एक दिन पहले रविवार को स्पीकर ने 14 बागी विधयकों की सदस्यता को रद्द कर दिया है।

स्पीकर केआर रमशे ने जिन 14 बागी विधायकों की सदस्यता को रद्द किया है। उनमें 11 कांग्रेस के और 3 जेडीएस के बागी विधायक शामिल हैं। अपनी पार्टीर द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बावजूद ये विधायक कुमारस्वामी सरकार के विश्वास मत में शामिल नहीं हुए थे।

23 जुलाई को जब पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विधानसभा में विश्वास मत लेकर आए, तब 14 विधायक सदन में मौजूद नहीं होने की वजह से सरकार गिर गई थी। इससे पहले स्पीकर ने 3 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया था। स्पीकर की ओर से बागी विधायकों को सबसे बड़ा झटका ये है कि अगर उपचुनाव हुए तो ये बागी दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते।

इन विधायकों को किया गया है अयोग्य घोषित:

अयोग्य घोषित हुए 11 कांग्रेस विधायकों में प्रताप गौड़ा पाटिल (मास्की), बी.सी. पाटिल (हिरेकर), शिवराम हेब्बार (येलापुर), एस.टी. सोमशेखर (यशवंतपुर), बीरती बसवराज (के. आर. पुरम), आनंद सिंह (विजयनगर), आर. रोशन बेग (शिवाजीनगर), मुनिरत्न (आर. आर. नगर), के. सुधाकर (चिक्काबल्लापुर), एम.टी.बी. नागराज (होसकोटे) और श्रीमंत पाटिल (कागवाड) शामिल हैं। जेडीएस के तीन विधायक एएच विश्वनाथ (हुनसुर), नारायण गौड़ा (के.आर. पेटे) और के. गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) को भी अयोग्य करार दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.