Categories: IndiaNews

कर्नाटक में गिरेगी कांग्रेस-जेडीएस की सरकार? सीएम कुमारास्वामी ने दिया बड़ा बयान

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिरने वाली है? ये सवाल इस लिए है, क्योंकि गठबंध की सरकार चला रहे सीएम एचडी कुमारास्वामी ने बड़ा बयान दिया है।

सीएम एचडी कुमारास्वामी, कांग्रेस विधायकों के बीच चल रहे विवाद और उनके बयान से परेशान हो चुके हैं। कुमारास्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अगर किसी को मेरे काम करने का तरीका मंजूर नहीं है तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस को अपने विधायकों को काबू करना चाहिए और मामले को सुलझाना चाहिए। अगर वो खुली बैठकों में मेरे खिलाफ टिप्पणी करते रहेंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।”

कुमारस्वामी ने आगे कहा, “मैं कुर्सी से चिपकर रहना नहीं चाहता हूं। उपमुख्यमंत्री (जी. परमेश्वरा) और मैं अच्छा काम करने की कोशिश कर रहे हैं और एकसाथ काम कर रहे हैं।”

कुमारास्वामी ने यह प्रतिक्रिया कांग्रेस के दो मंत्रियों के बयान पर दी है। कांग्रेस के दो मंत्रियों ने रविवार को आरोप लगाया था कि कुमारास्वामी प्रशासन के तहत 7 महीनों में यहां कोई विकास का काम नहीं हुआ है। दोनों मंत्रियों ने ये दावा भी किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनके नेता हैं और वो एक बेहतर मुख्यमंत्री थे।

कुमारास्वामी ने दावा किया कि पिछले 8 महीनों में गठबंधन सरकार ने अकेले बेंगलुरु में 1 लाख करोड़ रुपये निवेश किया है। उन्होंने कहा कि लेकिन, अच्छा शासन करने के लिए हमें सभी विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

गठबंधन साथियों के नोकझोंक के बीच परमेश्वरा ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है अगर कांग्रेस नेता यह कहते हैं कि सिद्धारमैया उनके नेता है। परमेश्वरा ने कहा, “उनके यह कहने में क्या बुराई है कि सिद्धारमैया उनके नेता हैं? वह हमारे कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में बीते 5 सालों में बढ़िया काम किया है। उन्होंने सिद्धारमैया के सीएम रहते हुए, उनके बेहतरीन काम के आधार पर अपनी निजी राय रखी। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है।”

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.