Categories: IndiaIndia NewsNews

लोकसभा चुनाव 2019: ‘न्यूनतम आदमनी’ की गारंटी से कांग्रेस को जीत की गारंटी मिलेगी?

लोकसभा चुनाव के जीतने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेला है। राहुल गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस 2019 में सत्ता में आई तो देश के सभी गरीब शख्स को न्यूनतम आमदनी की गारंटी दी जाएगी।

रायपुर में राहुल गांधी ने अटल नगर में ‘किसान आभार सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने हर व्यक्ति को रोजगार की गारंटी देने का वादा किया। राहुल ने कहा, ”कांग्रेस ने एक ऐतिहासिक फैसला लेने वाली है। कांग्रेस अगर 2019 में लोकसभा चुनाव जीती तो देश के हर व्यक्ति के बैंख खाते में न्यूनतम आमदनी होगी।”

किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो जो भी वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। उनकी सरकार ने मनरेगा के तहत गरीबों को रोजगार की गारंटी दी। राइट टू फूड के तहत के भोजन की गारंटी दी और सूचना के अधिकार के तहत सूचना का अधिकार दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी वायुसेना से पैसे छीनकर अनिल अंबानी की जेब में डाल रहे हैं। पीएम दो हिंदुस्तान बना बना रहे हैं, एक उद्योगपतियों का, जहां सब कुछ मिलता है। दूसरा गरीब किसानों का, जहां कुछ नहीं मिलता सिर्फ ‘मन की बात’ सुनने को मिलती है।”

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.