अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी अपने क्षेत्र के राहत शिविरों का आगे भी दौरा करेंग। उनका पहला पड़ाव होगा मलप्पुरम जिला रहा। इसके बाद वो सरकारी गेस्ट हाउस में वापस लौट गए। सोमवार को वो एक बार फिर राहत शिविरों का दौरा करेंगे। कुछ दिनों तक रहाल गांधी वायनाड में ही रहेंग।

राहुल गांधी अपने साथ वाहनों में राहत सामग्री लेकर गए हैं, जिसे वे शिविरों में रह रहे लोगों में वितरित करेंगे। उनके दौरे पर कांग्रेस राज्य इकाई के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और स्थानीय नेता उनके साथ हैं।

बारिश और बाढ़ से केरल के वायनाड में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। राज्य में बाढ़ और बारिश की वजह से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2.54 लाख लोगों को राहत शिविरों में जाना पड़ा है। कोल्लम को छोड़कर राज्य के सभी 14 जिलों में 1,600 से अधिक राहत शिविरों में लोग शरण लिए हुए हैं। मलप्पुरम में सबसे अधिक 54 हजार लोग शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.