उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच देहरादून में हादसा, दो छात्र नदी में बहे

उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश से उत्तराखंड की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। देहरादून में शूटिंग रेंज के पास नदी में दो छात्र बह गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। छात्रों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उधर, राज्य में जारी भारी बारिश की वजह से भूस्खलन जारी है। शनिवार को चमोली-लामबगड़ में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा था। वहीं भारी बारिश के बीच केदारघाटी में भीषण तबाही देखने को मिली है। केदार घाटी के अगस्त्यमुनि में बारिश की वजह से लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश की वजह से अगस्त्यमुनि में लोगों के घरों में पानी घुस गया और कुछ गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं।

इससे पहले चमोली के देवल ब्लॉक के पद्मल्ला और फलदिया गांव में बादल फटने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई थी। यही नहीं बादल फटने से करीब 10 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.