Categories: IndiaIndia NewsNews

कुंभ 2019: आखिरी शाही स्नान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज कुंभ में रविवार को बसंत पंचमी का स्नान है। इसे आखिरी शाही स्नान भी कहा जाता है। सुबह से ही संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई।

अखाड़ों का शाही स्नान सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ और शाम साढे चार बजे तक चलेगा। कुंभ में आज दो करोड़ लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। आज माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। हिंदू मान्यताओं में इसे बसंत पंचमी के तौर पर मनाया जाता है। हिंदी पंचाग के मुताबिक पंचमी तिथि दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोपहर तक स्नान कर लेंगे।

आपको बता दें कि आज की के दिन से बसंत ऋतु का आरंभ भी होता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक आज ही के दिन विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इी वजह से बसंत पंचमी के दिन को सरस्वती पूजन भी किया जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर संगम में स्नान करने से सरस्वती की कृपा होती है। आज के दिन त्रिवेणी में स्नान करने से पूर्ण कुंभ का फायदा मिलता है। आज से बृज और उत्तराखंड में होली की भी शुरुआत होती है।

बसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 130 स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए चलाई गई हैं। जबकि 500 से ज्यादा शटल बसों का इंतज़ाम किया गया है। बीस हजार पुलिसकर्मियों के साथ साथ 6 हज़ार होमगार्ड के जवान भी तैनात किये गये हैं। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं। बता दं कि कुंभ मेला चार मार्च तक चलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.