Categories: EntertainmentNews

भारतीय गुलाब से नेपाली करेंगे प्यार का इजहार !

नेपाल इस बार वेलेंटाइन डे पर भारत से करीब 70 लाख रुपये के 160,000 गुलाब खरीदेगा। ये गुलाब कोलकाता और बैंगलोर मंगाए जाएंगे।

प्यार जब परवान चढ़ता है तो वो सारी हदों को पार कर जाता है। इश्क चीज ही ऐसी है जो हर किसी को अपने बस में कर लेती है। यूं तो मोहब्बत करने वालों के लिए हर दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता, लेकिन वेलेंटाइन डे का दिन इश्क का इजहार करने वालों के लिए त्योहारों के महाकुंभ से कम नहीं होता। मोहब्बत करने वाला हर शख्स अपने प्यार के लिए इस दिन को बहुत खास बनाना चाहता है, और इस चाहत को पूरा करने लिए बाजार फूलों से सज जाते हैं।

गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोग इश्क के इजहार के लिए गुलाब के फूलों का सहारा लेते हैं। माना जाता है कि गुलाब की खुशबू में प्यार का वो नशा है, जो हर किसी को अपना दीवाना बना देती है, और ये दीवानगी सीमाओं की मोहताज नहीं होती। इस बात को नेपाल के लोग बखूबी जानते और समझते हैं। शायद इसीलिए नेपाल के फूल विक्रेता वेलेंटाइन डे भारत के गुलाबों से महकाना चाहते हैं। नेपाल इस बार वैलेनटाइन डे पर भारत से करीब 70 लाख रुपये के 160,000 गुलाब खरीदेगा।

Floriculture Association Nepal (FAN) की अध्यक्ष श्रेष्ठा के मुताबिक नेपाल में ये गुलाब कोलकाता और बैंगलोर मंगाए जाएंगे। FAN की अध्यक्ष के मुताबिक वेलेंटाइन डे के मौके पर इस बार नेपाल को करीब 2 लोख गुलाबों के स्टेम की जरूरत है। जिसमें से करीब डेढ़ लाख भारत से खरीदे जाएंगे। FAN के आंकड़ों के मुताबिक नेपाल हमेशा भारत से ही काफी तादाद में गुलाब खरीदता है। लेकिन इस बार ज्यादा डिमांड की वजह से ज्यादा गुलाब खरीदा जा रहा है। एक आंकड़े मुताबिक वेलेंटाइन डे के मौके पर नेपाल में जितने गुलाबों की जरूर है उसका 60 फीसदी हिस्सा तो सिर्फ खपत तो सिर्फ काठमांडु में ही है। नेपाल के युवाओें में भारतीय फूलों को काफी पसंद किया जाता है। ये भी एक वजह है कि वहां के फूल विक्रेता दूसरे मुल्कों के मुकाबले भारत से गुलाब मंगाने को तरजीह देते हैं। आपको बता दें कि 14 फरवरी को वैलेनटाइन डे मनाया जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.