लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के लिए 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी। 10 करोड़ मतदाता 918 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।
7वें चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर है:
इस चरण में 7 केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की किस्मता दांव पर है। पीएम मोदी वाराणसी से बीजेपी उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव से है। 7वें चरण की प्रमुख सीटों में से बिहार की पटना साहिब सीट भी शामिल है। यहां से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से है। बक्सर सीट से अश्विनी चौबे और आरजेडी नेता मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से चुनाव मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पंजाब की अमृतसर, मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और अनुप्रिया पटेल बतौर अपना दल उम्मीदवार मिर्जापुर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
वहीं पंजाब के गुरदासपुर से अभिनेता सनी देओल बीजेपी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से है। अभिनेता रवि किशन गोरखपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बिहार के सासाराम से कांग्रेस के टिकट चुनाव मैदान में हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.