LOKSABHA ELECTION 2019: जानिए आपके राज्य में कब होगा मतदान?

इलेक्शन कमीशन ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में सात चरणों में मतदान होंगे।

पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे फेज के इलेक्शन के लिए वोटिंग 18 अप्रैल को होगी। तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल और चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा। पांचवे फेज के लिए 6 मई को वोट डाले जाएंगे। जबकि छठे चरण के लिए वोटिंग 12 मई को होगी। आखिरी और सातवें चरण के लिए वोटिंग 19 मई को होगी। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।

आपके राज्य में कब डाले जाएंगे वोट?

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होंगे जिसमें आंध्र प्रदेश की 25,  अरुणाचल की 2, असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, अंडमान निकोबार की 1 , लक्षद्वीप की 1 सीट शामिल है।

दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 , पुद्दुचेरी 1 सीट पर वोटिंग होगी।

तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर नागर हवेली की 1, दमन दीव 1 सीट शामिल है।

चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

पांचवे चरण के लिए 6 मई को वोटिंग होगी। जिसमें 7 राज्यों की 51 सीटें शामिल है। इसमें बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल 7 सीटों पर वोटिंग होगी।

छठवें चरण के लिए 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्यप्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8, दिल्ली की 7 सीटें शामिल हैं।

सांतवे चरण के लिए 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटें पर वोटिंग होगी। जिसमें बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, पंजाब की 13, चंडीगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

newsnukkad18

View Comments

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

16 hours ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.