लोकसभा चुनाव: कन्हैया कुमार ने किया नामांकन, प्रचार के लिए इस तरीके से जुटाए 70 लाख रुपये

JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव 2019 में CPI के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने मंगलवार को बेगूसराय से नामांकन किया।

नामांकन से पहले कन्हैया कुमार ने रोड शो किया जिसमें गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी अभिनेत्री स्वरा भास्कर,  जेएनयू छात्रसंघ में कन्हैया की सहयोगी रहीं शेहला राशिद,  गुरमेहर और JNU छात्र नजीब की मां शामिल हुईं। बेगूसराय सीट पर कन्हैया का मुकाबला बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह और आरजेडी के तनवीर हसन से है।

लोकसभा चुनाव में फंड जुटाने के लिए कन्हैया ने यूरोपीयन तरीका अपनाया है। वहां की तरह कन्हैया भी ऑनलाइन क्राउड फंडिंग कर रहे हैं। बता दें कि यूरोपीय देश में इस तरह से फंड जुटाने का प्रचलन काफी ज्यादा है। ऑनलाइन क्राउड फंडिंग के मुताबिक जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने 5,500 से ज्यादा लोगों से 70 लाख रुपये का फंड जुटाया है। आपको बता दें कि कन्हैया कुमार ऐसा परिवार से आते हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अच्छी-खासी रकम की जरूरत पड़ती है। इसीलिए कन्हैया ने रुपये इकट्ठा करने का ये तरीका अपनाया।

कन्हैया के अलावा दूसरी पार्टी के कुछ उम्मीदवार भी ऑनलाइन क्राउड फंडिग का सहारा ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार अतिशी मर्लेना को इसी तरीके से अब तक 50 लाख रुपए मिले हैं। जबकि आंध्र प्रदेश के परचुर क्षेत्र से बीएसपी प्रत्याशी पेदापुदी विजय कुमार इस लिस्ट में तीसरे नंबर हैं। उन्होंने 19 लाख रुपये जुटाए हैं।

                                            (बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.