Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव: PM मोदी ने मतदाताओं को दिया मंत्र, बताया ‘कमल’ का बटन दबाने पर कहां जाएगा वोट!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप मदतान बूथों के लिए जाएंगे और बीजोपी को वोट देने के लिए कमल का बटन दबाएंगे तो वो वोट मेरे लिए होगा और देश के लिए काम करने में मुझे मजबूत बनाएगा।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आप सभी से देश के भीतर कांग्रेस और विपक्षी दलों और देश के बाहर पाकिस्तान जैसे दुश्मनों से राष्ट्र की रक्षा करने के लिए चौकीदार बनने का आग्रह करता हूं। अगर आप केंद्र में एक मजबूर सरकार के बजाए मजबूत सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस और जेडीएश को वोट ना दें।”

मोदी ने पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को दिया गया हर वोट देश के विकास और वृद्धि को दिया गया वोट होगा, क्योंकि उनका सेवक और चौकीदार फिर से आएगा।

मोदी ने कांग्रेस पर बीते 60 सालों से विभाजनकारी वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगाया और झूठे वादे कर लोगों के साथ अन्याय किया और उनके कल्याण की अनदेखी की। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 2 चरणों में 18 अप्रैल औऱ 23 अप्रैल को वोटिंग होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.