आम आदमी के लिए राहत की खबर है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है। आज से LPG सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता मिलेगा।
घटी हुई दरें आधी रात से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानि IOC के मुताबिक फिलहाल बिना सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपये है, जो अब 637 रुपये में मिलेगा। हालांकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वो पहले की ही तरह 497.37 रुपये मिलेगा।
पिछले कुछ दिनों से उम्मीद की जा रही थी कि केंद्र की मोदी सरकार बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम कर सकती है। आपको बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को दाम तय करती हैं। पिछले कुछ महीने से लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे थे। अब दाम कम होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.