Categories: IndiaIndia NewsNews

‘बबुआ’ को एयरपोर्ट पर रोका तो हंगामा हो गया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव रोके जाने के विरोध में संसद, विधानसभा और विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ।

अखिलेश यादव प्राइवेट प्लेन से एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर जाने वाले थे। उनका कुंभ जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हे एयरपोर्ट पर रोक दिया।  वहीं सरकार का कहना है कि अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोकने का फैसला इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के आग्रह पर किया गया।

अमौसी एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को ही इलाबाद यूनिवर्सिटी का कार्यक्रम भेज दिया था। ताकि कोई शिकायत हो तो उसकी जानकारी मिल जाए। एसपी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी वाले यूनिवर्सिटी के चुनावों को अपना चुनाव समझ रहे थे।

अखिलेश यावद के आरोपों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के आग्रह पर अखिलेश यादव को वहां जाने से रोका गया। सीएम ने कहा कि ”प्रयागराज में कुंभ चल रहा है और अभी तक कई कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न हुए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आग्रह किया था कि अखिलेश के आने पर छात्र संगठनों के बीच हिंसा हो सकती है। इसी आधार पर उन्हें रोकने का फैसला किया गया।”

माया और ममता ने क्या कहा?

अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोक जाने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी निंदा की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकना बीजेपी की तानाशाही है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोने जाने को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के ”अहंकारी रवैये की वजह” से ऐसा हुआ।

अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के विरोध में एसपी कार्यकर्ताओं और विधायकों ने जमकर हंगामा किया। एसपी विधायकों और विधान पार्षदों ने राजभवन पर धरना भी दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.