मध्य प्रदेश के मंदसौर में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। एक अज्ञात हमलावर ने बीजेपी नेता और मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधावर की गोली मार कर हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार नई आबादी इलाके में पूर्व पार्षद विजय शर्मा की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश मौके पर पहुंचा और उसने प्रह्लाद बंधावर की सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वो वहीं पर गिर पड़े। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद प्रह्लाद बंधावर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस वारदात के बाद प्रह्लाद बंधावर के समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। नगर पालिका अध्यक्ष को गोली मारने की सूचना के बाद एसपी पुलिस दल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। हमलावर कौन था इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है, और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.