एमपी: जबलपुर में रिटायर्ड इंजीनियर के यहां छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ईओडब्ल्यू ने पीएचईडी के रिटायर्ड इंजीनियर सुरेश उपाध्याय के निवास और उसके ठिकानों पर छापा मारकर करोंड़ो रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है।

ईओडब्ल्यू के उप-पुलिस अधीक्षक राज्यवर्धन माहेश्वरी ने मीडिया को बताया, “मंगलवार सुबह 5 बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ सुरेश उपाध्याय के अनंततारा में बंगले समेत सदर स्थित कार्यालय, भीटा कजरवारा के दो अलग-अलग घरों में छापा मारा। पीएचई में एसडीओ के पद से रिटायर्ड हुए सुरेश उपाध्याय ने सबसे ज्यादा निवेश प्रॉपर्टी में किया है। चैतन्य सिटी इनके द्वारा ही विकसित की गई है।”

माहेश्वरी ने बताया, “ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि उपाध्याय ने आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद छापेमारी की गई।” उन्होंने बताया, “छापेमारी में जमीन से जुड़े दस्तावेज टीम ने जब्त किए हैं। 27 एकड़ कृषि भूमि के दस्तावेज छापेमारी में मिले हैं। हैं, जमीन की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।”

ईओडब्ल्यू के उप-पुलिस अधीक्षक ने कहा, “सुरेश उपाध्याय ने शहर के अनंततारा में आलीशान बंगला बना रखा है। सिर्फ इस बंगले की कीमत ही करोड़ों रुपये में है। बंगले में इटैलियन टाइल्स लगाए गए हैं। घर में सभी लग्जरी सामान मौजूद हैं। उपाध्याय के पास से 6 महंगे चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। कुछ बैंकों के लॉकर भी होने की बात सामने आई है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.