ओडिशा: रायगाड़ा में रेल हादसा, समलेश्वरी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, तीन लोगों की मौत

ओडिशा के रायगाड़ा जिले में हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई  है।

इंजन में उस वक्त आग लगी जब ट्रेन मंगलवार को सिंगापुर रोड और केउटगुडा के बीच थी। ये ट्रेन मरम्मत कार्य के लिए खड़ी एक टॉवर कार से टकरा गई। इसके बाद इंजन में आग लग गई। पूर्वी तटीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टॉवर कार से टकराने के बाद समलेश्वरी एक्सप्रेस का इंजन, लगेज वैन और सामान्य द्वितीय श्रेणी का एक कोच पटरी से उतर गया। आग लगने के बाद इंजन को अलग कर दिया गया।

हादसे में मेंटिनेंस टॉवर कार के टेकनीशियन सुरेश, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सागर और रायगदा के टेकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) गौरी नायडू की मौत हो गई है। हादसा शाम करीब 4.30 बजे हुआ। आग से ट्रेन कोच और यात्री प्रभावित नहीं हुए। सिर्फ इंजन हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में केउटगुडा और सिंगापुर रोड के स्टेशन मास्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.