Categories: IndiaIndia NewsNews

मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही कांग्रेस ने पूरा किया पहला बड़ा चुनावी वादा

मध्य प्रदेश की कमान संभालते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिेए। इस फैसले से प्रदेश के करीब 30 लाख किसानों को फायदा होगा।

कमलनाथ ने सोमवार को मध्यप्रदेश की कमान संभाल ली है। सीएम बनते ही कमलनाथ ने चुनाव के दौरान किया गया कांग्रेस के सबसे बड़े वादे को पूरा कर दिया। शपथ लेने के महज एक घंटे के अंदर उन्होंने किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिये। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से चुनाव के दौरान जो सबसे बड़ा वादा किया था उसमें सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों की कर्जमाफी था।

शपथ लेने के साथ ही कमलनाथ पूरी तरह एक्शन में दिखे। शपथ ग्रहण के बाद वो भोपाल में बने मंत्राललय एनेक्सी के उद्घाटन के लिए पहुंचे इसे बाद तुरंत ही मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंच गए। सीएम ऑफिस का जायजा लेने के बाद कमलनाथ ने सीेएम का पदभार ग्रहण किया और कुर्सी पर बैठते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत किए। इसके तहत किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ हो गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले से करीब 30 लाख किसानों फायदा होग।

पहले दिन किए ये बड़े फैसले

सीएम बनते ही कमलनाथ ने सबसे बड़ा और सबसे अहम फैसला तो किसानों की कर्जमाफी का किया। इसके अलावा प्रदेश के नए नवेले सीएम ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि को 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया। कमलनाथ ने इन दो फैसलों के साथ ही एक और बड़ा फैसला किया। सीएम कमलनाथ ने नए उद्योग लगाने पर या मध्यप्रदेश में निवेश करने पर उद्योगपतियों को सिर्फ तभी सब्सिडी मिलेगी जब उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को बहुत फायदा पहुंचेगा।

कलमनाथ के शपथ ग्रहण के गवाह बने शिवराज

दोपहर 1:30 बजे के करीब कमलनाथ ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की। शिवराज ने यहां मौजूद तमाम कांग्रेसी और गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से मुलाकात की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.