मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को उस वक्त फजीहत का सामना करना पड़ा जब वो गणतंत्र दिवस के मौके पर अपना भाषण तक नहीं पढ़ पाईं।
इसके बाद कलेक्टर को उनका भाषण पढ़ना पड़ा। दरअसल इमरती देवी ग्वालियर जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथ पहुंची थीं। इमरती देवी को कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करना था, लेकिन भाषण शुरू करते ही वो अटक गईं और अपना भाषण नहीं पढ़ पाईं। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर को बुलाया फिर कलेक्टर ने मंत्री का भाषण पढ़ा।
इमरती देवी का भाषण नहीं पढ़ पाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद उनकी सफाई भी आई। मंत्री के मुताबिक वो पिछले दो दिनों से बीमार थीं। संवाददाताओं को सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप चाहें तो डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेस ने बीजेपी से 15 साल बाद सत्ता हासिल की है। हालांकि सीटों का अंतर बहुत कम है। कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी ने 109 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.