Categories: IndiaNews

शिपाल यादव ने एसपी-बीएसपी पर फिर बोला हमला, इस सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेस के इटावा में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील समाज पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यावद ने एक बार फिर एसपी-बीएसपी गठबंधन पर निशाना साधा।

शिवपाल यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, “बताओ ऐसे लोगों पर विश्वास किया जा सकता है जो अपने बाप और चाचा को भी धोखा दे। बताओ क्या-क्या नहीं किया मैंने। पढ़ाई से लेकर के, क्या-क्या नहीं किया मैंने। नेता जी को कौन कहता था कि मुलायम यादव जी गुंजों के सरदार हैं। एसपी में सारे लोग गुंडे हैं?”

प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रमुख ने आगे कहा, “वो भी बहन जी है, न नेता जी ने बहन जी बनाया, न हमने बहन जी बनाया तो अखिलेश की बुआ कहां से बन गईं? और बताओ बुआ का कोई भरोसा है कहां चली जाएं।” मंच से शिवपाल यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो आगामी लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद से लड़ेंगे। इस सीट से शिपाल के चचेरे भाई और एसपी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं।

शिवपाल यादव के बयान के बाद उनके बयान पर रामगोपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। शिवपाल फिरोजाबाद से चुनाव लड़ें, मुझे कोई ऐतराज नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले से अखिलेश यादव पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने प्रगतिशील समाज पार्टी किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.