Categories: IndiaNews

वीडियो: मध्य प्रदेश में नशेड़ी तोतों से किसान परेशान, तोते ऐसे करते हैं अफीम का नशा

आपने इंसानों को अफीम का नशा करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी देखा या सुना है कि पंछी भी इसका नशा करते हैं?

अगर आपने ये बात नहीं सुनी है तो हम आपको बताते हैं कि अफीम का नशा पंछी भी करते हैं। ऐसा मामला मध्य प्रदेश के नीमच में सामने आया है। यहां पर तोतों को अफीम की लत लग गई है। झुंड में तोते आते हैं और अफीम की फसल का मुख्य हिस्सा तोड़कर फुर्र हो जाते हैं। इलाके के किसान बेहद परेशान हैं। एक किसान ने कहा कि तोतों को डराने के लिए हम ड्रम पीटते हैं। पटाखे फोड़ते हैं, बावजूद इसके तोते डरते नहीं हैं। किसानों का कहना है कि हमें नहीं पता कि आखिर कैसे तोतों को अफीम कि लत कैसे गई है।

आलम ये है कि किसान परेशान हैं। परेशानी ये है कि वे इन तोतों को जान से मार भी नहीं सकते, क्योंकि इन्हें लेनी की देनी पड़ जाएगी। दरअसल अगर किसानों ने इन तोतों को मारा तो इनके खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत केस दर्ज हो सकता है। ऐसे में परेशान किसान, प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि किसी तरह से उनकी फसलों को इन नशेड़ी तोतों से बचाया जाए। वरना कुछ दिन बाद इनकी फसलें नहीं बचेंगी।

अफीम का नशा बेहद खतरनाक होता। आप जानते हैं इस नशे के आदी इंसान को कुछ भी दिखाई नहीं देता। नशे के लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। लेकिन यहां मामला तो तोतों का है। इंसानों को तो पकड़ा जा सकता है, जेल में डाला जा सकता है, लेकिन इन तोतों का क्या किया जाए। ये बात किसी के समझ नहीं आ रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.