बीजेपी कर्नाटक पर फोकस करती रही और मध्यप्रदेश में उसके साथ ‘खेल’ हो गया!

कर्नाटक में कांग्रेस-JDS सरकार गिरने और 21 दिन चले वहां हुई सियासी खींचतान के बीच ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या अब अगला नंबर मध्य प्रदेश का है।

बीजेपी नेताओं की बयानाजी के बीच ये कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बड़ा उलटफेर कर सकती है, लेकिन हुआ उसके उलट। बुधवार को एमपी विधानसभा में एक बिल पर वोटिंग के दौरान बीजेपी के दो विधायकों ने कमलनाथ सरकार के समर्थन में वोट किया। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया को दी। खबर ये भी है कांग्रेस के समर्थन में बिल के पक्ष में वोटिंग करने वाले दोनों विधायक नरारायण दत्त, शरद कॉल कांग्रेस में शामिल होंगे।

विधानसभा में बुधवार को चर्चा के दौरान कमलनाथ ने विपक्ष को बहुमत परीक्षण की चुनौती देते हुए कहा कि हम आज ही इसके लिए तैयार है। यहां कोई विधायक बिकाऊ नहीं है। कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलेगी और दम के साथ चलेगी।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एमपी में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर हमारे नंबर 1 और नंबर 2 इशारा करें तो 24 घंटे में मध्य प्रदेश सरकार गिर सकती है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अगर कमलनाथ सरकार गिरती है तो इसमें बीजेपी का कोई रोल नहीं होगा, क्योंकि उनकी आतंरिक कलह और फूट इसके लिए जिम्मेदार होगी।

एमपी में कांग्रेस के 114 विधायक हैं। जबकि बीजेपी के 108 विधायक हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस एसपी, बीएसपी और निर्दलीय के सहारे सरकार चला रही है। इन सभी के विधायकों को मिला दें को कमलनाथ सरकार को 121 विधायकों का समर्थन हासिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.