उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में जनता को कई सौगात, सिर्फ 7 प्वाइंट में समझिए आपके लिए क्या फैसला लिया

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने राज्य की जनता को कई सौगात दी है।

कैबिनेट की बैठक में 14 में से 12 प्रस्ताओं पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट के फैसले के मुबातिक, अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बेटियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ाने वाली गेस्ट फैकल्टी को बड़ी सौगात दी है। गेस्ट फैकल्टी को अब हर महीने अब 35 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा, उन्हें 40 पीरियड्स पढ़ाने होंगे। सरकार ने राज्य की गरीब जनता को बड़ी राहत दी है। सरकारी सस्ते गल्ले में हर महीने 2 किलो दाल सस्ते दामों पर लाभार्थयों को दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग का एकीकरण किए जाने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड के कैबिनेट के अहम फैसले:

  • दो किलो सस्ती दाल 30.80 लाख राशनकार्ड धारकों को देने का फैसला।
  • राजकीय महाविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी को हर महीने 35 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।
    गेस्ट फैकल्टी को छात्रों के हर महीने 40 पीरियड लेने होंगे।
  • आरक्षण अधिनियम 1993 के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बेटियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • शासन स्तर में विकास योजनाओं के परिक्षण की जिम्मेदारी चीफ सेक्रेटरी से प्रमुख सचिव को दी गई।
  • सीधी भर्ती के पदों के पर आरक्षण की फिर से व्यवस्था के लिए मंत्रियों के पदों की कमेटी बनाई गई।
  • सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिवालय के स्तर पर एक एकीकरण का फैसला।
  • उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जजों के लिए चिकित्सा प्रति पूर्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का फैसला।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.