चित्रकूट हत्याकांड को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी जंग !

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में 5 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश के बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप है कि इस पूरी वारदात में विपक्ष के लोग शामिल हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में पूरे मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया। शिवराज सिंह चौहान ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

बीजेपी इस हत्याकांड को लेकर आक्रामक है। बच्चों की निर्मम हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी ने सरकार पर कानून व्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मौन जुलूस भी निकाला गया।

क्या है पूरा मामला ?

दोनों भाइयों को 12 फरवरी को स्कूल बस से बंदूक की नोक पर अगवा किया गया था। बच्चों के पिता बिजनेसमैन हैं। अपहरणकर्तों ने पिता से फिरौती की डिमांड की। रुपये लेने के बाद किडनैपर्स ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाइयों के हाथ-पैर को बांध कर बाकल गांव के पास यमुना नदी के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बजरंग दल के संयोजक विष्णुकांत शुक्ला का भाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालांकि इस मामले में विष्णु की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस बाइक और कार का इस्तेमाल किया था। इस कार पर बीजेपी का झंडा लगा था जबकि बाइक की नंबर प्लेट पर राम राज्य लिखा हुआ था।

(चित्रकूट से उत्तम बारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.