Blog

महाराष्ट्र: बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

मुंबई के पास बदलापुर में बाढ़ के बीच में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ट्रेन शुक्रवार रात 10 बजे बाढ़ में फंसी थी। इसके बाद शनिवार सुबह 9 रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

सेना, NDRF और हेलीकॉप्टर की मदद से सभी 900 यात्रियों को दोपहर करीब 3 बजे तक बचा लिया गया। रेस्क्यू किए गए यात्रियों में 9 गर्भवती महिलाएं शामिंल हैं। आपको बता दें कि मुंबई के आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर के बीच 219 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस के मुताबिक राहत और बचाव में नेवी में की 7 टीमें इंडियन एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर, सेना की 2 टुकड़ी के अलावा स्थानीय प्रशासन जुटा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यात्रियों को बचाने के लिए NDRF समेत तीनों सेवाओं की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पूरे अभियान पर करीब से नजर बनाए हुए है।

मुंबई में लगातार हो रही है बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश की वजह से शनिवार को 7 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया है।  कल्याण से कर्जत की सभी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा अगले 24 से 48 घंटों में राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात में भारी बारिश के आसार हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.