महाराष्ट्र के डोम्बिवली में गिफ्ट की दुकान में हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले बीजेपी नेता की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को रिमांड पर ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
आरोपी ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। इसी सिलसिले में ठाणें क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक दे वराज ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “पूछताछ में आरोपी बीजेपी नेता धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि इन हथियारों को वो क्रॉफर्ड बाजार से बेचने के लिए लेकरा आया था। हमने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है, आगे की जांच जारी है।”
क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को बीजेपी नेता नेता धनंजय कुलकर्णी की दुकान पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद पुलिस के होश उड़ गए थे। छापेमारी के दौरान गिफ्ट की दुकान से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और दुकान को सीज कर दिया था।
छापेमारी के दौरान आरोपी की दुकान से तलवार, चाकू, फाइटर, एयरगन और कुरहदी समेत करीब 170 हथियार बरामद किए गए थे। अपने बयान में पुलिस ने कहा था कि आरोपी इन हथियारों को फैशनेबल वस्तुओं की बिक्री के नाम पर बेचा करता था। आरोपी बीजेपी नेता स्थानीय बीजेपी विधायक का करीबी बताया जाता है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में बीजेपी नेता की दुकान से हथियार मिलने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस केस दर्ज इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.